Breaking News

संविधान और आरक्षण से छेड़छाड़ के विरोध में आज भारत बंद, दिखने लगा असर

नई दिल्ली, संविधान और आरक्षण से छेड़छाड़ के विरोध में आज 23 फरवरी को  पूरे देश मे भारत बंद का आह्वाहन किया गया है।जिसका असर  दिखने लगा है।

भारत बंद का आह्वाहन भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने किया है। दिल्ली के जाफराबाद मे सैकड़ों महिलाएं रात में अचानक सड़क पर आकर बैठ गईं। महिलाओं और आंदोलनकारियों द्वारा रविवार सुबह जाफराबाद रोड से राजघाट तक पैदल मार्च निकालने की योजना थी। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसी के चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति थी।

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास भारी संख्या में महिलाओं के पहुंचकर नागरिकता कानून पर प्रदर्शन के चलते मेट्रो स्टेशन का एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिया गया है। ट्रेन यहां पर नहीं रूकेगी।

इससे पहले, जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जाम लगाने का प्रयास करने वालों पर शनिवार देर शाम पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद का दावा है कि ये सभी महिलाएं उनके भारत बंद के आह्वान पर धरने पर बैठी हैं।

भीम आर्मी से जुड़े कई लोगों के ट्वीट को भी चंद्र शेखर आजाद ने रीट्वीट किया है।

ट्वीट किए गए विडियोज में देखा जा सकता है कि सीलमपुर में महिलाओं ने रात से ही मुख्य सड़क को बंद कर दिया है और वे धरने पर बैठी

गई हैं।

चंद्र शेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा है कि ऐतिहासिक भारत बंद की शुरुआत हो गई है और बीजेपी सरकार को बहुजनों की ताकत का

अहसास होगा। सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े लोग भारत बंद को लेकर लगातार विडियो, फोटो शेयर कर रहे हैं।

भीम आर्मी के भारत बंद के समर्थन में बिहार के दरभंगा में ट्रेन रोकी गई. दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर को

रोका गया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार प्रमोशन में आरक्षण के लिए अध्यादेश लाए।

इसके साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को हटाए जाने की भी मांग प्रदर्शनकारी कर रहे हैं।

भीम आर्मी चीफ ने ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं से भी भारत बंद का समर्थन करने की अपील की है।

उन्होंने चेताया कि पिछड़े और दलित वर्ग के सांसदों-विधायकों ने अगर समर्थन नहीं दिया तो उनके घरों के सामने भी प्रदर्शन होगा।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का कहना है कि केंद्र की बीजेपी सरकार आरक्षण छीनने की कोशिश कर रही है।

चंद्र शेखर आजाद के ट्वीट के मुताबिक, ‘ऐतिहासिक भारत बंद की शुरुआत जाफराबद सीलमपुर दिल्ली से कर दी गई है, दिल्ली के साथी जाफराबाद पहुंचें। आज संवैधानिक दायरे में रहते हुए पूरा भारत बंद किया जाएगा। बीजेपी सरकार को बहुजनों की ताकत का अहसास करवाया जाएगा।’

 भारत बंद को कई संगठनों व जनप्रतिनिधियों  ने अपना समर्थन भी दिया है। इसमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय जनता दल, शोषित समाज दल,  बापसा, अंबेदकर लोहिया विचार मंच,महाराष्ट्र के बिजली मंत्री डा0 नितिन राऊत, पूर्ल सांसद डा0 ऊदितराज, अखिल भारतीय सफाई मजदूर काँग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष भाई सुधीर कोड़े , बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष  राहुल पासवान आदि शामिल हैं।

 

NBT