Breaking News

मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, 24 घंटे बाद भारत मे होगा ये बड़ा परिवर्तन

नई दिल्ली, भारतीय मौसम विभाग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसका असर अगले 24 घंटे बाद पूरे भारत मे होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद पूरे भारत से ​हीट वेव खत्म हो जाएगी। इसी के साथ चार दिनों तक तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने वाला है। मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर और अंडमान के शेष हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनने की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून को दस्तक दे सकता है।  वहीं 29-30 मई को दिल्ली-एनसीआर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ तूफान आने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है। चार महीने होने वाली ये बारिश भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है।