वैश्य समाज शिरोमणि अनूप गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश महामंत्री, का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

कानपुर, आज किदवई नगर स्थित संजय वन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

उत्तर प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता गुप्ता व युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आर्यमन अवि के द्वारा उपस्थित वैश्य समाज के लोगों में मिठाई और कपड़ों का वितरण किया गया।

अनूप गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष ममता गुप्ता के द्वारा वैश्य समाज की महिलाओं को समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया.। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आर्यमन अवि के द्वारा युवाओं को वैश्य समाज में जोड़ा गया।

जन्मदिन समारोह मे उपस्थित होने वालों में मुख्य रूप से आकाश अरोड़ा,अमन अरोरा,मनोज सिन्हा,राजेश गुप्ता,प्रवीण गुप्ता, आदि लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button