प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव अशोक यादव के आवास पर बम से हमला

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व दैनिक समाचार पत्र के संपादक अशोक यादव के कानपुर स्थित आवास पर बम से हमला किया गया।

यूपी की ध्वस्त कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसलों का शिकार अब आम आदमी के साथ साथ राजनेता और पत्रकार भी हो रहें हैं। कानपुर के थाना कल्याणपुर के अंतर्गत केशवपुरम् आवास विकास कालोनी में रहने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व दैनिक समाचार पत्र के संपादक अशोक यादव के आवास पर बम से हमला हुआ। जिसमें उनकी पत्नी बाल बाल बच गईं।

अशोक यादव ने बताया कि मेरे आवास पर देशी बम से जान से मारने की नियत से हमला हुआ। मैं उस समय कानपुर से बाहर था और मेरे पुत्र भी घर पर नही थे। धर्म पत्नी शालिनी यादव घर पर अकेली थी। उन्होने बताया कि भगवान की कृपा एवं आप सब के आशीर्वाद से बम निष्क्रिय हो गया ,और मेरी धर्म पत्नी बाल बाल बच गईं।

अशोक यादव की धर्म पत्नी  ने बताया कि  सुबह 6 से 7 के बीच जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई , जिसके कारण उनको गहरा सदमा लगा है। इससे पूर्व,  1 जनवरी को नव वर्ष पर अशोक यादव के  समाचार पत्र अमर स्तम्भ के कानपुर ब्यूरो चीफ आशु यादव की हत्या कुछ बदमाशो द्वारा कर दी गयी थी ।

पुलिस ने घटना की FIR दर्ज कर ली और आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अशोक यादव के आवास पर हुये बम से हमले की व्यापक निंदा हो रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सरकार से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना की जानकारी होते ही राजनेताओं और समाजसेवियों अशोक यादव के आवास पर आना शुरू हो गया। सभी ने घटना पर क्षोभ व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Back to top button