Breaking News

अंतरराष्ट्रीय

बदल सकता है फेसबुक का नाम

वाशिंगटन, सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अगले सप्ताह कंपनी का नाम बदलने की योजना बना रहा है। अमेरिकी टेक ब्लॉग द वर्ज ने एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। फेसबुक के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Read More »

भीषण सड़क हादसा, हुई 11 लोगों की मौत

लागोस,  नाइजीरिया के क्वारा राज्य में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना रविवार दोपहर बाद हुई। क्वारा में संघीय सड़क सुरक्षा कोर के सेक्टर कमांडर जोनाथन ओवोडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “ यह हादसा क्वारा राज्य के ओनिपाको …

Read More »

बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हुई

कंधार,  अफगानिस्तान में कंधार शहर के शिया मस्जिद में हुये घातक बम धमाकों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63 तक पहुंच गई है। स्थानीय अस्पताल के एक सूत्र ने शनिवार इसकी जानकारी दी है। सूत्र के मुताबि हमले में घायल हुए लोगों की संख्या 83 है। कंधार में …

Read More »

 नौका पलटने से चार प्रवासियों की मौत, 21 लापता

मैड्रिड, दक्षिण स्पेन के कैडिज़ क्षेत्र में एक नौका के पलटने से चार प्रवासियों की मौत हो गई और 21 अन्य लापता हो गये। स्पेन के बचाव सेवा विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लापता प्रवासियों की तलाश जारी है। नौका पर कुल 28 प्रवासी …

Read More »

भूकंप से तीन लोगो की मौत, कई घायल

जकार्ता, इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली में शनिवार को आये भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है और इसके कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने जानकारी दी …

Read More »

फ्रांस के राजदूत ने खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, भारत में फ्रांस के राजदूत ने बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व पर विशिष्ट अंदाज में अपनी शुभकामना दी है जिसमें मंदिरों के शहर वाराणसी की प्राचीनता की गूंज, फ्रांस की पाक कला की महक के साथ-साथ भारत और फ्रांस के घनिष्ठ राजनीतिक संबंधों की झलक मिलती …

Read More »

इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत, 44 घायल

बीजिंग,  ताइवान के दक्षिणी शहर काऊशुंग में गुरुवार को एक 13 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए। सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इमारत जो आंशिक रूप से व्यावसायिक और आंशिक रूप से आवासीय है, में लगभग 2:54 …

Read More »

आंधी-तूफान से 15 की मौत, तीन लापता

ताइयुआन, चीन के शांक्सी प्रांत में लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान से 15 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लापता हो गये हैं। प्रांतीय सरकार की ओर से मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गयी। शांक्सी में दो से सात अक्टूबर तक शरद ऋतु …

Read More »

10 दिन से भूख हड़ताल कर रहे जाॅर्जिया के पूर्व राष्ट्रपति साकाशविली की हालत बिगड़ी

त्बिलिसी,  गिरफ्तारी और खुद पर लगाये गये गंभीर आरोपों के खिलाफ 10 दिन से जेल में भूख हड़ताल कर रहे जॉर्जिया के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल साकाशविली की हालत नाजुक हो गयी है। श्री साकाशविली (53) के निजी डॉक्टर निकोलोज किप्शिद्जे ने रविवार को मतवारी अर्की टीवी पर कहा, “उनकी हालत …

Read More »

चीन के अड़ियल रूख के कारण लंबित मुद्दों का नहीं हो सका समाधान

नयी दिल्ली, चीन के अड़ियल रूख के कारण पूर्वी लद्दाख में पिछले करीब डेढ वर्षों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने के लिए रविवार को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच हुई तेरहवें दौर की वार्ता में लंबित मुद्दों का समाधान नहीं हो सका। सेना ने सोमवार …

Read More »