Breaking News

समाचार

दिल्ली में युवती के हत्यारे को मिले फांसी की सजा: सांसद रविकिशन

बलिया,  भोजपुरी सिने स्टार और गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविकिशन ने दिल्ली में युवती की हत्या कर शव को टुकड़ों में फेंकने की घटना को दुःखद और शर्मनाक करार देते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है । बलिया के नगरा में एक …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन

भोपाल,  राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले मध्यप्रदेश प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राजधानी भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान और संग्रहालय के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संग्रहालय …

Read More »

मोटर साइकिल से लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत

सतना, मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पतवारा गांव में मोटर साइकिल से लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे दो युवकों की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटर साइकिल से लोहे की सीढी लेकर जा रहे राजीव …

Read More »

स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा का योगदान अहम: सीएम योगी

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में भगवान बिरसा मुण्डा का विशेष योगदान रहा है और आजादी के आंदोलन में उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर श्री योगी ने मंगलवार को सेवा समर्पण संस्थान सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ …

Read More »

पर्यटकों से गुलजार हुआ टाइगर रिजर्व

पीलीभीत, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व और दुधवा नेशनल पार्क पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। मंगलवार से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया गया। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चूका जाने वाले पर्यटकों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। दुधवा नेशनल पार्क …

Read More »

पिता ने दो पुत्रियों संग लगायी फांसी

गोरखपुर,  उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों के साथ फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घोसीपुरवा इलाके क्षेत्र में जितेन्द्र श्रीवास्तव (42) अपने कमरे में और बगल के कमरे में उनकी पुत्रियों मान्या (16) …

Read More »

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश भर में कार्यक्रम

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो परियोजनाओं का किया शिलान्यास

भोपाल, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी भोपाल आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां विकास की दृष्टि से बेहद अहम दो परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में वर्चुअल माध्यम से भारतमाला परियोजना के …

Read More »

स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग के लिए जापान से सहयोग लिया जाए : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। इस अवसर …

Read More »

कश्मीर में कड़ाके की ठंड शुरू

श्रीनगर, केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में हिमपात होने से अधिकतम तापमान में लगातार तेजी से गिरावट आने से ठंड के हालात बने हुए है और कई इलाकों में बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गयी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। …

Read More »