Breaking News

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया, स्वर्गीय जगदेव सिंह यादव का जन्मदिन

लखनऊ, पूर्व मंत्री, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव का जन्मदिन आज महासभा के प्रदेश मुख्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगदेव सिंह यादव का जन्मदिन प्रदेश महासचिव संगठन अशोक यादव की अध्यक्षता मे प्रदेश मुख्यालय मे मनाया गया। यादव महासभा के  कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय जगदेव सिंह यादव के पुत्र यादवेंद्र प्रताप सिंह यादव ने चित्र पर पुष्प व माला पहनाकर किया। सभा को संबोधित करते हुये महासचिव राजनाथ सिंह  ने स्वर्गीय जगदेव सिंह यादव के मंत्रित्व काल का जिक्र करते हुये कहा कि वह गरीब, शोषित लोगों के कल्याण के लिये पूर्णतया समर्पित थे। शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद यादव ने पूर्व अध्यक्ष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश सचिव एस पी यादव ने उनकी अद्भुत संगठन क्षमता का उल्लेख किया। कार्यालय प्रभारी सीपी यादव ने स्वर्गीय जगदेव सिंह यादव के विनम्र स्वभाव का जिक्र करते हुये उन्हे अपना मार्गदर्शक बताया।

महासचिव संगठन अशोक यादव ने कहा कि बाबूजी ने लखनऊ मे यादव महासभा का  स्थाई कार्यालय बनाने का सपना देखा था, जिसे पूरा करने का हमसब आज संकल्प लेतें हैं। इसके अतिरिक्त महिला सभा की प्रदेश महासचिव एडवोकेट रामरती यादव, महासचिव महेंद्र यादव, प्रदेश सचिव अरूण यादव, मंडल अध्यक्ष मंशाराम, एडवोकेट कृपाशंकर यादव, एडवोकेट रामकरन यादव, प्रमोद यादव, आनंद, अमर यादव, राममूरत, राहुल यादव आदि ने भी अपने विचार रखे।

मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने बताया कि कार्यक्रम मे विभिन्न जनपदों से पदाधिकारियों ने शिरकत कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जन्मदिन कार्यक्रम के बाद प्रदेश कार्यालय में ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई।कार्यक्रम का संचालन यादव महासभा के लखनऊ नगर अध्यक्ष और पूर्व पार्षद दिनेश यादव ने किया।