Breaking News

मुख्यमंत्री ने आज धान अधिप्राप्ति की समय-सीमा को बढ़ाया

पटना, मुख्यमंत्री ने आज धान अधिप्राप्ति की समय सीमा को बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया गया ताकि कोई भी इच्छुक किसान धान अधिप्राप्ति से वंचित न रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्र के किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए धान अधिप्राप्ति की समयसीमा बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी गई है।
श्री कुमार ने गुरुवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में खरीफ विपणन मौसम-2020-21 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक में कहा कि विभिन्न क्षेत्र के किसान धान अधिप्राप्ति की समय-सीमा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए धान खरीद की समय-सीमा को बढ़ाकर 21 फरवरी 2021 कर दिया गया है ताकि कोई भी इच्छुक किसान धान अधिप्राप्ति से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों से मिलकर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे इच्छुक बचे हुए किसानों से अधिक से अधिक धान की खरीद हो सकेगी। उन्होंने बचे हुए किसान और क्षेत्र में धान की उपलब्धता का आंकलन कराने का निर्देश दिया।