Breaking News

सीएम योगी ने मध्यप्रदेश के गुना में श्रमिकों की मौत पर व्यक्त किया शोक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुना, मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

श्री योगी ने अधिकारीयों को मध्यप्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिये 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के गुना जिला मुख्यालय के पास बायपास मार्ग पर बस और कंटेनर की टक्कर के कारण सात श्रमिकों की मौत हो गयी और 40 से अधिक घायल हो गए। ये श्रमिक उत्तर प्रदेश निवासी हैं, जो महाराष्ट्र से अपने गृहराज्य वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान इब्राहीम, अजीत, अर्जुन, वसीम, रमेश और सुधीर के रूप में हुयी है। एक अन्य की पहचान तत्काल नहीं की जा सकी।