कांग्रेस को मिला समाजवादियों का साथ, अखिलेश बोले- मामला अब देश की सीमा लांघ चुका

लखनऊ, कांग्रेस को इस अहम मुद्दे पर उत्तर प्रदेश में कद्दावर समाजवादी पार्टी  का साथ मिल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाएं है।

 राफेल युद्धक विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कांग्रेस पार्टी को  समाजवादी पार्टी  का साथ मिल गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  कहा कि राफेल सौदे का मामला अब देश की सीमा को लांघ चुका है और बिना संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच के बिना सत्य की तह तक नहीं पहुंचा जा सकता।

अखिलेश ने कहा कि ‘हमने राफेल डील पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग की है। बिना जेपीसी के सच्चाई सामने नहीं आ सकती। अब यह मुद्दा वैश्विक हो चुका है। राफेल सौदे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद देश में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से जवाब मांगा है।

राफेल मुद्दे पर ओलांद ने कहा था कि अनिल अंबानी की कंपनी को चुनने का फैसला उनका नहीं था। इसका सौदा भारत के प्रधानमंत्री के कहने पर ही हुआ। इस बयान के बाद  राफेल डील का मुद्दा दिन व दिन तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्र सरकार पूरी तरह घिर गई है।