Breaking News

दिल्ली मे पेट्रोल व डीजलों की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार

arest

नयी दिल्ली , पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों के वृद्धि के विरोध में दिल्ली में उपराज्यपाल अनिल बैजल के निवास राजनिवास के समक्ष साेमवार को घोड़ा गाड़ी से प्रदर्शन करने आये कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में गिरफ्तार किये गये सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भर में पेट्रोल और डीजल के दामों बेतहाशा वृद्धि के कारण मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा। नेताओं का आरोप है कि पिछले तीन सप्ताह से केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार तेल कम्पनियों के दवाब में लगातार पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढ़ा रही है।

चौ अनिल राष्ट्रपति को उपराज्यपाल के माध्यम से ज्ञापन देने के लिए राज निवास पर एक घोड़ा गाड़ी पर आए। ज्ञापन में उन्होंने तेल की कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।
इसबीच प्रदर्शनकारी चौ. अनिल और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाईन्स पेट्रोल पम्प, नजदीक आई.पी. कॉलेज पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मौरिस नगर थाना ले जाकर सभी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ गिरफ्तार होने वालाें में प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, अभिषेक दत्त, शिवानी चोपड़ा, डा. नरेन्द्र नाथ, कुंवर करण सिंह, मोहम्मद उस्मान, संदीप गोस्वामी, परवेज आलम, अनुज अत्रेय, अब्दुल वाहिद, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार सहित अन्य जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष भी शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पक्षपातपूर्ण तरीक से काम कर रही है, क्योंकि आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जब भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बड़े-बड़े धरने प्रदर्शन आयोजित करते हैं तो उनके खिलाफ मामले दर्ज नही किया जाते और जब जनता के हित में कांग्रेस के नेता उनकी आवाज उठाते हैं तो हमारे खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के लगातार 22 दिनों से दाम बढ़ने के कारण इतिहास में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से भी अधिक हो गए। उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर केन्द्र सरकार से एक्साईज ड्यूटी और दिल्ली सरकार से वेट घटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोगों की दुर्दशा के प्रति असंवदेनशील है क्योंकि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण फल और सब्जियों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब अन्तरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की दरों में भारी कमी है, तो घरेलू बाजार में इसका फायदा लोगों को मिलना चाहिए।