Breaking News

अंबेडकरनगर जिले की  नगर पालिका व नगर पंचायतों  वार्डों में चल रहा अनवरत सफाई अभियान

लखनऊ, 75 जिला, 75 घंटे अभियान के तहत अंबेडकरनगर जिले की तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों के 139 वार्डों में अनवरत सफाई अभियान चल रहा है।  अकबरपुर नगर व अन्य वार्डों में कूड़ा-करकट हटाकर नालियों की सफाई की गई। कूड़ा एकत्र किए जाने वाले स्थान पर अब सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। यह अभियान बुधवार से प्रारंभ हुआ।

अंबेडकरनगर में तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, इल्तिफातगंज, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज हैं। इनमें कुल 139 वार्ड हैं। इन वार्डों में संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी की देखरेख में सफाई अभियान चल रहा है। कूड़ा-करकट हटाने के साथ ही नालियों की भी सफाई की जा रही है।

अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह के नेतृत्व में संघतिया, मुरादाबाद, अकबरपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टेेशन क्षेत्र, शहजहांपुर, शहजादपुर, सब्जी मंडी, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग समेत कई अन्य क्षेत्रों में सफाई अभियान चला। जेेसीबी से कूड़ा-करकट हटाने के साथ ही अतिक्रमण भी हटाया गया। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि 75 घंटे तक लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिस स्थान पर कूड़ा-करकट एकत्र था, वहां  अब सेल्फी प्वाइंट स्थापित कर नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।