Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना वायरस का कहर जारी

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केवल पांच राज्यों-पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल में 173, मणिपुर में 57, मिजोरम में 25, हिमाचल प्रदेश में 22 और पंजाब में सिर्फ दो सक्रिय मामले बढ़े हैं। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में महामारी के सक्रिय मामलों में कमी हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 36,470 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79.46 लाख से अधिक हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 6,25,857 सक्रिय मामले हैं और अब तक 72.01 लाख से अधिक लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक 1,19,502 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार …….198……….3997…….58

आंध्र प्रदेश ………..28770…..773548….6606

अरुणाचल प्रदेश …….2174…….12182…….35

असम ………………14891…..188587……908

बिहार ………………..9355…..201942….1058

चंडीगढ़ ……………….633…….13230……222

छत्तीसगढ़ ………….22093…..153654…..1861

दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव …………50………..3176………2

दिल्ली …………….25786…….327390….6312

गोवा ………………..2517……..39433……582

गुजरात……………..13716…….150513….3690

हरियाणा …………..10154……147566….1737

हिमाचल प्रदेश………2511……..17782……293

जम्मू कश्मीर………..7296……..83485….1444

झारखंड ……………5666……..93368……872

कर्नाटक…………..75442….719558……10947

केरल ……………93848……302017……1352

लद्दाख ……………..691……….5216……….71

मध्यप्रदेश………..10857…….154222….2890

महाराष्ट्र………134657…..1470660….43348

मणिपुर………..4223………13057………..144

मेघालय ………1514………7471…………..81

मिजोरम ………315……….2212……………0

नागालैंड …….1838……… 6792…………..33

ओडिशा ……..15331….266105………1259

पुड्डुचेरी ………3758………29990………588

पंजाब ……….4219………123047…..4125

राजस्थान ……16233…….169962……1853

सिक्किम………245………..3530……….65

तमिलनाडु ….29268…..671489…….10956

तेलंगाना …….17890….213466……….1315

त्रिपुरा ………..1796…….28153………344

उत्तराखंड …..4080…….55663……….1001

उत्तरप्रदेश…..26652…..438521…….6904

पं. बंगाल…..37190…..310086……. 6546

कुल ……….625857…7201070….119502