देश के इन राज्यों में कोरोना से हुई सर्वांधिक मौतें…

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुयी हैं।

इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा 98 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुयी है। वहीं महाराष्ट्र में 85 और पश्चिम बंगाल में 46 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में इस महामारी से 485 लोगों की मौत हुई है। इस अवधि में दिल्ली में सक्रिय मामले घटे हैं जबकि महाराष्ट्र समेत देश के 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 41,322 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.51 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.59 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 485 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,200 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.54 लाख है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान- निकोबार—120—– 4508—– 61

आंध्र प्रदेश———–12137—847325—-6976

अरुणाचल प्रदेश—– 911—–15270——50

असम—————- 3272—–208068—- 980

बिहार—————- 5401—- 226267—-1248

चंडीगढ़————- 1190——15697—– 270

छत्तीसगढ़———— 21839— 208183—- 2813

दादरा-नगर हवेली

दमन- दीव———– 27———-3301——– 2

दिल्ली—————- 38181—–509654—–8909

गोवा——————- 1313—— 45492—–686

गुजरात—————- 14732—- 186446—-3938

हरियाणा————– 20400——206001—-2345

हिमाचल प्रदेश——- 8205——– 29510—–612

जम्मू- कश्मीर——— 5236——-101959—–1676

झारखंड—————2162——-105453 —— 962

कर्नाटक ————–25398——– 843950——11738

केरल—————– 64014——— 521522—–2171

लद्दाख—————- 904————7254——– 114

मध्य प्रदेश———– 14677———183696——3224

महाराष्ट्र————— 89025———1672627—-46898

मणिपुर————— 3252———- 21006——-256

मेघालय————- 917————-10606——– 110

मिजोरम———— 434————–3367——— 5

नागालैंड———– 1222————9805 ——— 64

ओडिशा———– 5774———– 309747——–1718

पुड्डचेरी———— 514————– 35733——– 609

पंजाब————- 7719————-137630——–4737

राजस्थान———- 28183———–229602———2255

सिक्किम———– 264————– 4541———- 103

तमिलनाडु——— 11109————-754826——- 11681

तेलंगाना———– 10637————256330 ———1451

त्रिपुरा————– 703—————31568 ———- 370

उत्तराखंड——— 4812————– 67514 ———-1201

उत्तर प्रदेश——– 25639———— 504411 ——— 7697

पश्चिम बंगाल——–24617———–441100———8270

कुल——————454940——— 8759969———136200