सीआरपीएफ जवान ने बच्चे को मारी गोली

बेगूसराय, बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने एक बच्चे को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजन सिन्हा ने यहां बताया कि नगर निगम क्षेत्र के हेमरा मुहल्ला निवासी राजीव सिंह के सात वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार को सीआरपीएफ जवान पंकज कुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल बच्चे को शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

श्री सिन्हा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सीआरपीएफ जवान फरार हो गया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। सीआरपीएफ जवान की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button