फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,200 हुई

पेरिस, फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान घातक कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के प्रकोप से 243 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,200 हो गयी।

स्वास्थ्य महानिदेशालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। इससे पहले सामने आयी रिपोर्ट्स में 25,987 लोगों की मौत का आंकड़ा दर्शाया गया था।

महानिदेशालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण एक मार्च से अबतक 26,230 लोगों की मौत हो गयी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 16,497 संक्रमितों की मौत अस्पताल में जबकि 9733 लोगों की मौत नर्सिंग चिकित्सालयों में हुयी हैं।

देश में वर्तमान 22,700 मरीज अस्पताल में भर्ती है जिनमे से करीब 2868 लोग गहन चिकित्सक कक्ष में भर्ती जिनकी गुरुवार को संख्या 2961 थी। फ्रांस ने कोरोना के खतरे के कारण 17 मार्च को ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी जिसके बाद अब धीरे-धीरे प्रतिबंधों में छूट देनी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button