Breaking News

लखनऊ के हुनर हाट में मिले अलग-अलग शहर के हुनर बाज

लखनऊ, हुनर हाट आयोजन में देश की सभ्यता,संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी लोगो की सोच देखने को मिली।

 

उत्तर प्रदेेश में हुनर हाट के आयोजन में देखने को मिली नई-नई तरह की चीजें। इस आयोजन में अलग-अलग जगह से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। इन कलाकारों ने कई प्रकार की चीजों से अपनी-अपनी दुकानों को सजाकर रखा, जिसमें कि चीनी मिट्टी के बर्तन,लकड़ी के बने हुए सो पीस,लैम्प, तरह-तरह के व्यंजन और जगह-जगह पर मिठाइयों के स्टॉल लगे हुए हैं।

इसमें चंडीगढ से एक युवक ने अपने हाथ से बनाया हुआ लैम्प दिखाया तथा उनकी संस्था में काम कर रही एक महिला(सकीना) से परिचय कराया इस लैम्प को बनाने की प्रक्रिया महिलाओं के द्वारा पूर्ण होती है।

लोगों का उत्साह और बढ़ाने के लिए इस आयोजन में जगह-जगह पर सैल्फी प्वाइंट बनाया गया। जिसे देखने के बाद लोग को रोक नहीं पाए उससे आकर्षित होकर फोटो खीचनें लगे और पूरी तरह से इसका आनंद उठाया।

इतना ही कॉफी नहीं बल्कि लोगों की शाम को और खुशनुमा बनाने के बॉलीवुड के  सिंगर को बुलवाया गया था। लोग उनके गानों को सुनते ही झूम उठे।

बॉलीवुड के स्टार्स के साथ साथ लोकप्रिय कलाकार  हुनर हाट मे शाम को और रंगीन बना रहें हैं, उन्हो ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

हुनर हाट का आयोजन में कोरोना को ध्यान में रखते हुए,जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का प्रबन्ध किया गया। दो गज की दूरी को बरकार रखते हुए, लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई।