Breaking News

सहारनपुर में गंदगी नही करेगी तंग , ये टोल फ्री नंबर रखिये संग

लखनऊ, शहर में आप गंदगी को रोक सकतें हैं और गंदगी से होने वाली परेशानी से बच सकतें हैं, अगर आपके पास टोल फ्री नंबर 1533 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी है। यह जानकारी आज स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय द्वारा संचालित  “गंदगी से आजादी” अभियान के अंतर्गत सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड खलासी लाइन उत्तरी वार्ड नंबर12 में  प्रस्तुत किये गये स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में दी गई।

कार्यक्रम  में बताया गया कि घर और बाहर हर स्थान पर स्वच्छता बनाये रखना अब कोई कठिन काम नही है। सफाई से संबंधित समस्याओं के समाधान लिए अब आप टोल फ्री नबंर 1533 के प्रयोग के बारे में जानिये और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं को  बहुत आसानी से निपटाईये। नागरिक अब घर बैठे ही अपनी शिकायतें टोल फ्री नबंर 1533 पर दर्ज करा सकते हैं। साफ-सफाई समेत नगर निगम से संबंधित सभी समस्याओं के लिए 1533 पर कॉल कर सकते हैं।  

कार्यक्रम में आगे बताया गया कि टोल फ्री नंबर 1533 पर फिलहाल नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में ही शिकायतें दर्ज होंगी। मसलन जलजमाव, कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर और स्ट्रीट लाइट खराब होने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी। इसके अलावा आप सफाई संबंधी किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान पाने के लिये अपने मोबाईल फोन पर स्वच्छता एप्प को  डाउनलोड कर सकतें हैं। इसका फायदा ये है कि आप इस एप्प के द्वारा अपने मोबाईल से फोटो खींचकर भी भेज सकतें हैं। यानि  सचित्र शिकायत भेज सकतें हैं।