पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को कराया जायेगा अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध -श्री चेतन चौहान

लखनऊ, सैनिक कल्याण मंत्री श्री चेतन चौहान ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वित्तीय कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं इमानदारी से की जाये।
श्री चेतन चौहान आज तेलीबाग स्थित उ0प्र0 पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की सहायक महाप्रबंधक की 40वीं बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुदूर व पिछड़े क्षेत्रों में बालक एवं बालिकाओं हेतु विद्यालय खोला जाये तथा इसके साथ ही सीएसआर परियोजनाओं को भी गति प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
श्री चौहान ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि शासन स्तर से निगम की कल्याणकारी योजनाओं को सहायता दी जायेगी तथा निगम का जो भी प्रकरण शासन के संज्ञान में आयेगा उसे हर संभव मदद प्रदान की जायेगी। बैठक में मुख्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button