Breaking News

भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी का आज हुआ निधन

कोलकाता, भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी अशोक चटर्जी का आज निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। 25 दिसंबर 1942 को जन्म अशोक के घर में पत्नी, पुत्र संदीप, पुत्रवधु और एक पोता हैं। अशोक ने 1965-66 में मेरदेका टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और जापान के खिलाफ मिली 3-0 से जीत में उन्होंने दो गोल किए थे।

मेरदेका टूर्नामेंट में भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने हांगकांग, जापान, थाईलैंड, म्यांमार और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल किए थे। उन्होंने 1966 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों में भी हिस्सा लिया था।

मोहन बागान क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने शिल्ड, डुरंड और रोवर कप में जीत हासिल की थी। उस समय मोहन बागान ने लगातार चार वर्षों तक कलकत्ता लीग और तीन साल तक डुरंड कप जीता था। मोहन बागान ने 2019 में अशोक को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा था।