Breaking News

भावी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपनी कैबिनेट का किया एलान

वाशिंगटन,  अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को अपनी मंत्रिमंडल की घोषणा की। इसमें उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए जाने वाले लोगों के नामों का एलान किया।

बिडेन ने एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा की वहीं एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनाए जाने का एलान किया है। जेक सुलिवान को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी दी जाएगी जबकि लिंडा थॉमस को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत बनाया जाएगा। राजनयिक जॉन कैरी को अपने विशेष जलवायु दूत के रूप में नामित किया गया है।

जो बिडेन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोट हासिल हुए हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को इतने वोट प्राप्त हुए हों।