खुशखबरी, सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों को दे रही फिर नौकरी करने का मौका ?

नई दिल्ली, सरकारी कर्मचारियों के लिये बड़ी खुशखबरी है, सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों को फिर नौकरी करने का मौका दे रही है ?

 रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने रोजगार का वैकल्पिक अवसर देने का फैसला लिया है। पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी में काम करने के लिए दिल्ली, एनसीआर में रहने वाले रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। यह नौकरी रेड क्रॉस सोसायटी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय के लिए होगी और पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट की जॉब होगी। इन कर्मचारियों को प्रतिमाह एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी में अपनी सेवाएं देने के लिये रिटायर्ड कर्मचारियों को सिर्फ एक फॉर्म भरना होगा। सेक्शन ऑफिसर के पद से नीचे काम कर चुके कर्मचारी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

देश में किसी आपातकाल की स्थिति या फिर आपदा के दौर में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से मदद की जाती है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस मूवमेंट का हिस्सा है। भारत में 1920 में एक ऐक्ट पारित कर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की स्थापना की गई थी। दुनिया भर में मानवता के जरिए शांति का संदेश देने वाली इस संस्था के अध्यक्ष राष्ट्रपति होते हैं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री के पास चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी होती है।

Related Articles

Back to top button