काठमांडू, भारतीय पहलवानों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 14 स्वर्ण पदक जीत लिए।
भारत के अब 147 स्वर्ण सहित 275 पदक हो गए हैं।
इन खेलों में सोमवार तक की पदक तालिका में भारत के 147 स्वर्ण, 85 रजत और 43 कांस्य पदक सहित कुल 275
पदक हो गए हैं।
भारत के बाद मेजबान नेपाल 49 स्वर्ण, 53 रजत और 86 कांस्य पदक सहित 188 पदकों के साथ दूसरे तथा श्रीलंका 36
स्वर्ण, 76 रजत और 113 कांस्य पदक सहित 225 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
Back to top button