Breaking News

कल्याण सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब आ रहा है राम मंदिर फैसला

अलीगढ़,  यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है, उन्होने बताया कि  कब  राम मंदिर पर फैसला आ रहा है।

अलीगढ़ मे कल्याण सिंह ने  मीडिया से बातचीत में राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी सुनवाई पूरी हो चुकी है, अब निर्णय में ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं, उससे पहले ही वह राम मंदिर मामले पर निर्णय देकर जाएंगे।

कल्याण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबको सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि निर्णय से पूर्व किसी भी पक्ष के लिए कुछ भी कहना उचित नहीं है। क्या जजमेंट देकर जाएंगे, ये तो तभी पता चलेगा। कल्याण सिंह ने कहा कि आज इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।