Breaking News

जानिए आज का इतिहास

नयी दिल्ली, भारत एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1278 -इंग्लैड में जालसाजी के आरोप में 680 यहूदियों को गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी पर लटकाये गये।
1525 – भारत को जीतने के मकसद से बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार यहां प्रवेश किया।
1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए ।

1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने पहली साइकिल रेस जीती।
1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।
1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद लाला लाजपत राय का निधन।

1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थीं।

1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
1999 – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2004 – रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।

2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।
2005 – इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

2007 – आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
2012 – भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन।
2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गए।
2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2016 – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन।