Breaking News

यूपी में हुआ बड़ा हादसा,हुई कई लोगों की मौत

फिरोजाबाद,  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य 31 घायल हो गये।पुलिस ने आज सुबह यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार के मोतीहारी जा रही डबल डेकर बस फिरोजाबाद जिले के नंगला खंगर क्षेत्र में माइल स्टोन 71-72 के पास ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में ट्रेलर चालक समेत 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों में अधिकांश बिहार के रहने वाले हैं।घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।