Breaking News

सोनिया गांधी ने हंसराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री हंसरज भारद्वाज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि श्री भारद्वाज के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एक सांसद और विधिमंत्री के रुप में उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होेंने कहा, ‘‘ मेरी संवदेना श्री भारद्वाज के परिजनों और उनके मित्रों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।” श्री भारद्वाज का रविवार को निधन हो गया। वह कर्नाटक के राज्यपाल भी रहे हैं।