Breaking News

मथुरा : ये टोल फ्री नबंर रखिये याद, स्वच्छता संबंधी समस्याओं का तुरंत करिये समाधान

लखनऊ, केवल एक  टोल फ्री नबंर याद रखिये और अपनी स्वच्छता संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करिये। ये जानकारी आज सांस्क़ृतिक कार्यक्रम के जरिये दी गई।

स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय के तहत, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  मथुरा  नगर निगम क्षेत्र के वार्ड मनोहरपुरा वार्ड नंबर 38 में  “गंदगी से आजादी” अभियान में आज स्वच्छता संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान के लिये टोल फ्री नबंर की जानकारी दी गई

शहर मे चल रहे “गंदगी से आजादी” अभियान के ये संदेश दिया गया कि स्वच्छता से संबंधित समस्याओं को दूर करने का सबसे आसान तरीका अब आपके पास उपलब्ध है। अब आप घर बैठे ही अपनी स्वच्छता संबंधी समस्याओं को टोल फ्री नबंर 1533 पर दर्ज करा सकते हैं। टोल फ्री नबंर होने के कारण आपकी काल बिल्कुल मुफ्त होगी। 1533 टोल फ्री नंबर पर फिलहाल नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में  शिकायतें दर्ज करा सकतें हैं। मसलन जलजमाव, कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर और स्ट्रीट लाइट खराब होने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकतीं हैं।

https://youtu.be/CQVc6HHCveg