उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स 2025 परीक्षा दस परीक्षा केंद्रों सम्पन्न

देवरिया, उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स 2025 की लिखित परीक्षा यहां दस परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन शनिवार को प्रशासन की सतत निगरानी में सम्पन्न हो गई।

25, 26 व 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया को परखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

देवरिया में राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया सहित परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है।जिला प्रशासन के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य परीक्षा सहायक के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं।प्रशासन की सतत निगरानी में तीन दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अगले दो दिनों में भी इसी तरह कड़ी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button