Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस मे बताया कि भारतीयों ने क्यों पहले से अधिक जनादेश दिया

पेरिस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नये भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट और आतंकवाद पर लगाम कसी जा रही है तथा इसमें थकने या रुकने का कोई सवाल ही नहीं है।

इस दुकान के समोसे में निकली छिपकली….

स्‍टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर….

श्री मोदी ने यहां प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद के एक कार्यक्रम में कहा,“ मैंने चार साल पहले फ्रांस की यात्रा के समय हजारों लोगों से संवाद में कहा था कि भारत आशाओं / आकांक्षाओं के सफर पर निकलने वाला है। आज नम्रता एवं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम न सिर्फ निकल पड़े हैं बल्कि 130 करोड़ लोगों के सामूहिक प्रयास से तेजगति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देशवासियों ने पहले से अधिक प्रचंड जनादेश देकर देश की सेवा का पुन: अवसर दिया है।

एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ बेहद आसान,जानें पूरा विवरण…

यह जनादेश सरकार चलाने का नहीं बल्कि नये भारत के निर्माण के लिए है जिसकी समृद्धि, सभ्यता एवं संस्कृति पर विश्व को गर्व हो तथा वह 21वीं सदी की आधुनिकता का भी नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि नये भारत में कारोबारी सुगमता के साथ-साथ जीवन की सुगमता भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। देश में ढेर सारे सकारात्मक बदलाव हुए हैं।प्रधानमंत्री ने जनधन खाते, आयुष्मान भारत, अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ सहित बीते पांच साल में भारत की उपलब्धियोंं का जिक्र किया और कहा कि भारत अपनी गरीबी को तेजी से दूर कर रहा है। देश नयी ऊर्जा से भरा है। स्टार्ट अप्स के मामले में दुनिया में आगे है।

अब पुराने 1000 के नोट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

इस बार बिग बॉस 13 में कंटेस्‍टेंट बन कर आएंगे ये सितारें….

युवा नये नये नवाचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा,“ नये भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट और आतंकवाद पर जिस तरह से लगाम कसी जा रही है। वैसा कभी नहीं हुआ। नये भारत में थकने या रुकने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।”उन्होंने कहा कि नयी सरकार को अभी 75 दिन हुए हैं। पर स्वागत सत्कार में पड़ने की बजाय स्पष्ट नीति और सही दिशा के मंत्र से प्रेरित होकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। नयी सरकार बनते ही जल शक्ति के लिए एक नया मंत्रालय बनाया गया, जो पानी से संबंधित सारे विषयों को समग्रता से देखेगा।

पोस्ट ऑफिस में निकली बंपर वैकंसी….

द कपिल शर्मा शो के बच्चा यादव के फैन्स के लिए बुरी खबर….

गरीब किसानों और व्यापारियों को पेंशन की सुविधा मिले, इसका भी फैसला लिया गया। तीन तलाक की अमानवीय कुरीति को खत्म कर दिया गया है। मुस्लिम बहनों-बेटियों के साथ ऐसा अन्याय कोई कैसे स्वीकार कर सकता है। इसी तरह बाल संरक्षण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार ने अहम फैसले लिये हैं।श्री मोदी ने कहा कि इस बार हमारी संसद का सत्र पिछले छह दशकों में सबसे ज्यादा उत्पादक था। आगामी सात सितंबर को चंद्रयान चांद पर उतरने वाला है। इस उपलब्धि के बाद चांद पर उतरने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।