Breaking News

किसानों की अनदेखी मोदी-शाह पर भरी पड़ेगी-सीएम गहलोत

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को संवेदनहीन सरकार बताते हुएकहा है कि किसानों के साथ देश के लाखों लोग हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गलतफहमी निकल जायेगी।
श्री गहलोत आज प्रदेश कांग्रेस के किसान समर्थन में दिये एकदिवसीय धरने में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हैं प्रदेश कांग्रेस ने यह धरना आयोजित किया है। उनतालीस दिन हो गये कि कड़ाके की ठंड में देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केन्द्र सरकार की संवेदनहीन की पराकाष्ठा हैं कि किसान थक जायेंगे और मुद्दा समाप्त हो जायेगा। उन्होंने किसानों को समझदार बताते हुए कहा कि वे शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ आंदोलन कर रहे हैं और किसानों के साथ देश के साढ़े छह लाख गांवों में बैठे लोगों की भावना हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर कि श्री मोदी एवं श्री शाह की गलतफहमी निकल जायेगी और उन्हें लेने के देने पड़ जायेंगे।


उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को पूरे किसानों की किस्मत का फैसला करने का अधिकार नहीं हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार को फासीवादी सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार देश को बर्बाद करना चाहती हैं। उन्होंने श्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अह्म हैं और वह लोगों से ताली और थाली बजवाते हैं। वह देश का बैंड बजा देंगे। उन्होंने कहा कि हमें देश को एक रखना हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को लोकतंत्र में यकीन नहीं हैं और तानाशाह की प्रवृत्ति रखते हैं। जनता को ताली एवं थाली बजवाकर हिन्दु राष्ट्र की बात करते हैं।


श्री गहलोत ने ये देश को बर्बाद कर रहे हैं और हिन्दु और मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर अब तक कांग्रेस ने अह्म भूमिका निभाई हैं और कहा जा रहा है कि पिछले सत्तर साल में कांग्रेस ने क्या किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की मुखबरी करने वाले लोग हमें पाठ पढा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इस बार इन लोगों ने किसानों से पंगा लिया हैं। किसानों को कोई भड़का नहीं रहा हैं और वे समझदार है। हालात गंभीर हैं, इसलिए कांग्रेस किसानों को संदेश देना चाहती हैं कि देश, प्रदेश एवं कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके संघर्ष के साथ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो किसान आंदोलन के समर्थन में वे बोर्डर पर भी आ जायेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसलिए वह किसानों की नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी किसानों के साथ कांग्रेस के होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने भूमि अधिगृहण संशोधन बिल को वापस लेना पड़ा था और अब नये कृषि कानूनों को भी वापस लेना पड़ेगा। जब तक ये कानून वापस नहीं लिये जाते तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी रहेगी।इस मौके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं राजस्व मंत्री हरीश चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।