Breaking News

एक बार फिर गरजे मुलायम सिंह, दिया ये खास फार्मूला

लखनऊ,उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे सियासी पारा भी गर्म होता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल आगामी चरणों के लिए जोर-जोर से जुट गए हैं। अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी चुनाव मैदान में उतर पड़े हैं। मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के कोसमा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होने देश को मजबूत बनाने के लिए ये खास फार्मूला दिया।
 मुलायम सिंह यादव ने आज करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश को मजबूत करने के लिये तीन लोग जरूरी हैं।  किसान, व्यापारी और नौजवानों ही इस देश को मजबूत करेंगे और इन तीनों की उम्मीदों को समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों की नौकरी मिलेगी।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौजवानों को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधा दी जाएगी, जिससे वह किसान की फसल को खरीद सकेंगे। करहल विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होनें जनता से अपील करते हुए कहा कि करहल से अखिलेश यादव को भारी वोटों से जिताने का काम करें।