Breaking News

नीता अंबानी सबसे बड़े आर्ट म्‍यूजियम के बोर्ड में शामिल होने वाली पहली महिला

नई दिल्ली, देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी  की पत्नी नीता अंबानी को कौन नही जानता । नीता रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन भी है। हाल ही में नीता अंबानी  को न्यूयॉर्क के द मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (द मेट) के बोर्ड में चुना गया है।

अब सरकारी कर्मचारियों को भी मुफ्त मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा ऐसा निबंध,सुनकर रह जाएंगे हैरान…

नीता अंबानी, अमेरिकी संग्रहालय के 149 साल के इतिहास में मानद न्यासी की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय हैं। भारत की कला व संस्कृति को संरक्षित करने और उसके प्रचार-प्रसार की असाधारण प्रतिबद्धता के चलते उन्हें बोर्ड में शामिल किया गया है। आपको बता दें यह म्यूजियम दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अधिक देखे जाने वाले कला संग्रहालयों में शामिल है।

पहली बार गुलाबी गेंद से खेलेगी भारतीय टीम, विराट कोहली ने दी ये खास प्रतिक्रिया

केंद्री सरकार के कर्मचारियों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा…..

म्यूजियम के अध्यक्ष डेनियल ब्रॉडस्की ने बोर्ड में नीता अंबानी का स्वागत करते हुए कहा, द मेट और भारत की कला व संस्कृति को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने में उनकी प्रतिबद्धता सही मायने में असाधारण है। अपने चयन पर नीता ने कहा, पिछले कई वर्षों से यह देखना सुखद रहा है कि भारतीय कलाओं के प्रदर्शन में मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने दिलचस्पी दिखाई है। यह सम्मान मुझे भारत की प्राचीन विरासत के लिए मेरे प्रयासों को दोगुना करने में मदद करेगा।

रिपोर्टर-आभा यादव