Breaking News

गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल

वाशिंगटन,  अमेरिका के उपनगर शिकागो के एक होटल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ब्लूमिंगडेल पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 14.35 बजे ब्लूमिंगडेल, इलिनोइस स्थित इंडियन लेक होटल की पांचवी मंजिल पर गोलीबारी की सूचना मिली।
पुलिस ने बताया कि कई बंदूकधारी पीड़ितों को पास के अस्पताल में ले जाया गया।

गोलीबारी में मृत व्यक्ति की पहचान जेम्स मैकगिल जूनियर(27) के रूप में हुई है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।