Breaking News

पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गांवों पर गोलीबारी

जम्मू , पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक स्थित गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज शाम करीब सात बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे।
भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने मंगलवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी की थी।