Breaking News

महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा,पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर पहुंच रहे विधायक

मुंबई, महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के घर पर विधायक मिलने के लिए पहुंच रहे हैं।

दूसरी तरफ शिव सेना में भगदड़ मची हुयी है। एकनाथ शिंदे के साथ कुल 42 विधायक हो गये हैं। यह भी  रिपोर्ट है कि शिव सेना के चार और विधायक सूरत से गुवाहाटी जाने की राह में हैं।

श्री शिंदे ने गुवाहाटी के होटल में 42 विधायकों के साथ वीडियो भेजा है जिसमें उनके समर्थक दिवंगत बाल ठाकरे और श्री शिंदे के नाम का नारा लगा रहे हैं।

श्री शिंदे ने कहा कि उन्होंने शिव सेना पार्टी नहीं छोड़ी है, यह उनके विधायकों के नारों से भी स्पष्ट हो रहा है। बागी विधायक श्री बाल ठाकरे के नाम का नारा लगा रहे हैं।