Breaking News

शिवपाल सिंह यादव के एक राजनैतिक समर्थक ऐसे भी हैं…?

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवपाल सिंह यादव के वैसे तो देश में लाखों समर्थक हैं। लेकिन शिवपाल सिंह यादव का एक राजनैतिक समर्थक सबसे अलग है।

युवा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी यादव शिवपाल सिंह यादव  के ऐसे दीवाने हैं कि उनकी पार्टी का प्रचार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। बुंदेलखंड के झांसी जिले के प्रगतिशील समाजवादी  युवजन सभा के जिलाध्यक्ष  एक स्टार प्रचारक से कम नहीं हैं। लेकिन उनके प्रचार का तरीका सबसे जुदा है। जिसके लिये वह खास तौर से जाने जातें हैं।

धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी यादव गोल्ड यानि सोने के शौकीन हैं।  जिस तरह बालीवुड मे मशहूर संगीतकार भप्पी लहरी सोने से लगाव को लेकर जाने जातें हैं, उसी तरह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया मे धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी यादव  सोने वाले नेताजी के रूप में जाने जातें हैं। वह गोल्ड की चुनाव चिन्ह चाबी और गोल्ड की रिंग में पार्टी का नाम पीएसपी पहनकर हमेशा प्रगतिशील समाजवादी  पार्टी की बड़ी-बड़ी जनसभाओं में दिखाई देते हैं।

जनसभाओं मे उनकी इस विशेषता के कारण लोग उन्हे करीब से देखने के लिये उत्सुक रहतें हैं। धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी यादव बुंदेलखंड के झांसी रहने वालें हैं। वह शिवपाल सिंह यादव के परम समर्थक हैं।