Breaking News

इस प्रदेश में सवा तीन लाख से अधिक मास्क जरूरतमंदों को दिये जाने की तैयारी

शिमला,  हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि पीएम मोदी के आहवान पर हिमाचल में कपड़े का मास्क बनाने और जरूरतमंदों को इसके वितरण का कार्य प्राथमिकता और तीव्र गति से किया जा रहा है।

उन्होंने आज यहां कहा कि प्रदेश में मास्क बनाने का कार्य माता बालासुंन्दरी आईटीआई महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। अभी प्रदेश में करीब 3,37,995 लाख मास्क बनाकर इनका जरूरतमंद लोगों को वितरण किया जा चुका है। राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय लोगों को मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना महामारी के संकट के चलते और लाक डाउन और कफर्यू के बाद भी अगले दो माह तक मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा, इस लिए घर-घर में मास्क बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने आज माता बालासुंन्दरी आईटीआई, नाहन में चैरिटी आधार पर बनाए जा रहे मास्क सेंटर का दौरा किया और मास्क बनाने वाली महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने आईटीआई के निदेशक अरूण भाटिया द्वारा इस सामाजिक योगदान के लिए आभार जताया। डा. बिन्दल ने मास्क बनाने के कार्य में लगी महिलाओं के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह कार्य सबके लिए प्ररेणा स्रोत बनेगा।
इससे पूर्व, डा. राजीव बिन्दल ने आज माता बालासुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में सामुदायिक रसोई से झुग्गी-झौंपड़ी वालों के लिए पका हुआ भोजन भी रवाना किया।