Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया समाज को एकजुट करने का ‘रक्षाबंधन उत्सव’

लखनऊ,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के छ: पर्वों में से एक राखी का यह त्योहार समाज को एक सूत्र में पिरोने का एक माध्यम है। इस पर्व को समाज के उन लोगों के साथ मिलकर मनाना चाहिये जो पिछड़े हुए हैं। ऐसा करके ही हम अपने देश में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करते हुए समाज को एकजुट कर सकते हैं। यह विचार आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने सबके समक्ष रखा।

अलीगंज के सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी नगर के सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी की राधा बहनजी ने की। उन्होंने कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व का अर्थ होता है बहन की सुरक्षा करने का दायित्व उठाना। यूँ तो कोई भी किसी भी बंधन में बँधना नहीं चाहता लेकिन राखी का बंधन एक ऐसा बंधन है, जिसमें सभी सहर्ष बँध जाते हैं।