Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1905 – लार्ड कर्जन ने बंगाल का पहला विभाजन किया।

1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

1944 – प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म।

1948- बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्म।

1948- ओडिशा के मुख्यंत्री नवीन पटनायक का जन्म।

1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या।

1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।

1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1994 – स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन।

1999 – अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।

2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।

2003 – मलयाली फिल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस के दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ से सम्मानित किया गया।

2004 अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2011- भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा किया।

2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।