समाजवादी पार्टी ने पहली सूची से, 85 तो हमारा है 15 में भी बंटवारा है का संदेश दिया

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर विधानसभा चुनाव को 85-15 समीकरण पर साधने की शानदार शुरूआत कर दी है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के ऐलान में सामाजिक न्याय के समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की गई है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिंदुत्व कार्ड 80-20 का जवाब समाजवादी पार्टी ने दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कार्ड यानि 85-15 कार्ड के जरिए दिया है।

सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, इन दिग्गजों के नाम शामिल

85-15 समीकरण के तहत, समाजवादी पार्टी  के 159 प्रत्याशियों में 134 प्रत्याशी दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी वर्ग के तथा 25 प्रत्याशी सवर्ण वर्ग के होने चाहिये। अपनी पहली सूची में, समाजवादी पार्टी ने इस बात का पूरा खयाल रखते हुये 132 प्रत्याशी दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी वर्ग के तथा 27 प्रत्याशी सवर्ण वर्ग के रखे हैं। पार्टी ने  32 दलित, 31 मुस्लिमों, 3 सिख के अलावा 66 ओबीसी प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। इसके साथ ही, समाजवादी पार्टी ने 11 ब्राह्मण, 9 वैश्य/कायस्थ, 5 ठाकुर व दो अन्य प्रत्याशियों को टिकट दिया है।इस तरह, समाजवादी पार्टी ने 159 नामों की अपनी पहली सूची में 85 तो हमारा है 15 में भी बंटवारा है का संदेश मुखरता के साथ देने का सफल प्रयास किया  है।

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में यूपी विधानसभा चुनाव में मुकाबला 80-20 का होने की बात कही थी। उनके अनुसार 80-20 का मतलब, भाजपा का हिंदू बनाम अल्पसंख्यक का फॉर्मूला है। 80 प्रतिशत हिंदू बनाम 20 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। जो बीजेपी का धार्मिक ध्रुवीकरण का एजेंडा है। लेकिन समाजवादी पार्टी में शामिल होते समय जनसभा में  पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अगड़ा बनाम पिछड़ा का नारा देकर 85-15 के फॉर्मूले की तरफ इशारा किया था और स्पष्ट रूप से कहा था कि बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड की काट 85-15 का फार्मूला ही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात का खंडन करते हुये कहा था कि यह 80-20 की लड़ाई नहीं है, 85-15 की लड़ाई है। पच्चासी तो हमारा है, पंद्रह में भी बंटवारा है।

भाजपा की ओर से एक बार फिर पूरे चुनाव को हिंदुत्व की तरफ ले जाने की कोशिश हो रही है। जहां भाजपा की रणनीति  वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को भी हिंदू मुस्लिम कर धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ाने की है। वहीं,अब बीजेपी के धार्मिक ध्रुवीकरण के जवाब में समाजवादी पार्टी ने 85-15 का दांव चल दिया। समाजवादी पार्टी ने अपनी सूची में जातीय जनसंख्या का पूरा ध्यान रखते हुये सभी वर्गों को जोड़ा है। पार्टी ने अगड़ों के 15 फीसदी वोट में बंटवारा कराते हुये 85 फीसदी दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक वोट को एकजुट कर सपा से जोड़ने का स्पष्ट संदेश दिया है। समाजवादी पार्टी का ये दांव बीजेपी को ऐतिहासिक हार के स्तर पर पहुंचा सकता है।

  • क्रम संख्या :   जिला :     विधानसभा का नाम : प्रत्याशी का नाम
  • 1.                   मैनपुरी :           करहल                 :  अखिलेश यादव
  • 2.              सहारनपुर :          बेहट                      : उमर अली खान
  • 3. सहारनपुर : नकुड़ : डा. धर्म सिंह सैनी
  • 4. सहारनपुर : सहारनपुर नगर : संजय गर्ग
  • 5. सहारनपुर : सहारनपुर देहात : आशू मलिक
  • 6. सहारनपुर : देवबंद : कार्तिकेय राणा
  • 7. सहारनपुर : गंगोह : इंद्रसेन
  • 8. शामली : कैराना : नाहिद हसन
  • 9. मुजफ्फरनगर  : चरथावल : पंकज कुमार मलिक
  • 10. बिजनौर : नजीबाबाद : तसलीम अहमद
  • 11. बिजनौर : नगीना (सुरक्षित) : मनोज कुमार पारस
  • 12. बिजनौर : बढ़ापुर : कपिल कुमार
  • 13. बिजनौर : धामपुर : नईमुल हसन
  • 14. बिजनौर : चांदपुर : स्वामी ओमवेश
  • 15. बिजनौर : नूरपुर : रामअवतार सिंह
  • 16. मुरादाबाद : कांठ : कमाल अख्तर
  • 17. मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा : नवाब जान
  • 18. मुरादाबाद : मुरादाबाद : मोहम्मद नासिर
  • 19. मुरादाबाद : मुरादाबाद नगर : मोहम्मद यूसुफ अंसारी
  • 20. मुरादाबाद : कुंदरकी : जियाउर्रहमान
  • 21. मुरादाबाद : बिलारी : मोहम्मद फहीम इरफान
  • 22. संभल : चंदौसी (सुरक्षित) : कु. विमलेश
  • 23. संभल : असमौली : पिंकी सिंह
  • 24. संभल : संभल : इकबाल महमूद
  • 25. संभल : गुन्नौर : राम खिलाड़ी सिंह
  • 26. रामपुर : स्वार : अब्दुल्ला आजम खां
  • 27. रामपुर : चमरौआ : नसीर अहमद खां
  • 28. रामपुर : बिलासपुर : अमरजीत सिंह
  • 29. रामपुर : रामपुर : मोहम्मद आजम खान
  • 30. रामपुर : मिलक (सुरक्षित) : विजय सिंह
  • 31. अमरोहा : धनौरा (सुरक्षित) : विवेक सिंह
  • 32. अमरोहा : नौगावां सादात : समरपाल सिंह
  • 33. अमरोहा : अमरोहा : महबूब अली
  • 34. अमरोहा : हसनपुर : मुखिया गुर्जर
  • 35. मेरठ : सरधना : अतुल
  • 36. मेरठ : हस्तिनापुर (सुरक्षित) : योगेश वर्मा
  • 37. मेरठ : किठौर : शाहिद मंजूर
  • 38. मेरठ : मेरठ : रफीक अंसारी
  • 39. मेरठ : मेरठ दक्षिण : मोहम्मद आदिल
  • 40. गाजियाबाद : साहिबाबाद : अमरपाल
  • 41. गाजियाबाद : गाजियाबाद : विशाल वर्मा
  • 42. हापुड़ : धौलाना : असलम अली
  • 43. हापुड़ : गढ़मुक्तेश्वर : रविंद्र चौधरी
  • 44. गौतमबुद्धनगर : नोएडा : सुनील चौधरी
  • 45. गौतमबुद्धनगर : दादरी : राजकुमार
  • 46. बुलंदशहर : सिकंदराबाद : राहुल यादव
  • 47. बुलंदशहर : डिबाई : हरीश कुमार
  • 48. बुलंदशहर : खुर्जा (सुरक्षित) : बंशी सिंह
  • 49. अलीगढ़ : अतरौली : वीरेश यादव
  • 50. अलीगढ़ : छर्रा : लक्ष्मी धनगर
  • 51. अलीगढ़ : कोल : शाज इस्हाक
  • 52. अलीगढ़ : अलीगढ़ : जफर आलम
  • 53. हाथरस : हाथरस (सुरक्षित) : बृजमोहन
  • 54. मथुरा : मांट : संजय लाठर
  • 55. मथुरा : मथुरा : देवेंद्र अग्रवाल
  • 56. आगरा : एत्मादपुर : डा. वीरेंद्र सिंह चौहान
  • 57. आगरा : आगरा कैंट (सुरक्षित) : कुंवर चंद
  • 58. आगरा : आगरा दक्षिण : विनय अग्रवाल
  • 59. आगरा : आगरा उत्तरी : ज्ञानेंद्र
  • 60. आगरा : फतेहाबाद : रूपाली दीक्षित
  • 61. आगरा : बाह : मधूसूदन शर्मा
  • 62. फिरोजाबाद : टूंडला (सुरक्षित) : राकेश बाबू
  • 63. फिरोजाबाद : जसराना : सचिन यादव
  • 64. फिरोजाबाद : फिरोजाबाद : सैफुर्रहमान
  • 65. फिरोजाबाद : शिकोहाबाद : मुकेश वर्मा
  • 66. फिरोजाबाद : सिरसागंज : सर्वेश सिंह
  • 67. कासगंज : कासगंज : मानपाल सिंह
  • 68. कासगंज : अमापुर : सत्यभान सिंह शाक्य
  • 69. एटा : अलीगंज : रामेश्वर सिंह यादव
  • 70. एटा : एटा : जुगेंद्र सिंह यादव
  • 71. एटा : जलेसर (सुरक्षित) : रणजीत सुमन
  • 72. मैनपुरी : मैनपुरी : राजकुमार उर्फ राजू यादव
  • 73. मैनपुरी : भोगांव : आलोक शाक्य
  • 74. मैनपुरी : किशनी (सुरक्षित) : बृजेश कठेरिया
  • 75. बदायूं : बिसौली (सुरक्षित) : आशुतोष मौर्य
  • 76. बदायूं : सहसवान : बृजेश यादव
  • 77. बदायूं : बिल्सी : चंद्र प्रकाश मौर्य
  • 78. बदायूं : शेखूपुर : हिमांशु यादव
  • 79. बदायूं : दातागंज : अर्जुन सिंह
  • 80. बरेली : बहेड़ी : अताउर्रहमान
  • 81. बरेली : मीरगंज : सुल्तान बेग
  • 82. बरेली : भोजीपुरा : शहजिल इस्लाम अंसारी
  • 83. बरेली : नवाबगंज : भगवतशरण गंगवार
  • 84. बरेली : फरीदपुर (सुरक्षित) : विजयपाल सिंह
  • 85. बरेली : बिथरीचैनपुर : अगम मौर्य
  • 86. बरेली : बरेली : राजेश कुमार अग्रवाल
  • 87. बरेली : बरेली कैंट : सुप्रिया ऐरन
  • 88. बरेली : आंवला : पंडित राधाकृष्ण शर्मा
  • 89. पीलीभीत : पीलीभीत : डा. शैलेंद्र गंगवार
  • 90. पीलीभीत : बरखेड़ा : हेमराज वर्मा
  • 91. पीलीभीत : पूरनपुर (सुरक्षित) : आरती
  • 92. शाहजहांपुर : कटरा : राजेश यादव
  • 93. शाहजहांपुर : जलालाबाद : नीरज नलिनीश
  • 94. शाहजहांपुर : तिलहर : रोशनलाल वर्मा
  • 95. शाहजहांपुर : पुवायां (सुरक्षित) : उपेंद्र पाल सिंह
  • 96. शाहजहांपुर : शाहजहांपुर : तनवीर खां
  • 97. शाहजहांपुर : ददरौल : राजेश कुमार वर्मा
  • 98. लखीमपुर : पलिया : प्रिपेंद्र पाल सिंह काकू
  • 99. लखीमपुर : निघासन : आरएस कुशवाहा
  • 100. लखीमपुर : गोला गोकरननाथ : विनय तिवारी
  • 101. लखीमपुर : श्रीनगर (सुरक्षित) : रामसरन
  • 102. लखीमपुर : लखीमपुर : उत्कर्ष वर्मा
  • 103. सीतापुर : महोली : अनूप गुप्ता
  • 104. सीतापुर : सीतापुर : राधेश्याम जायसवाल
  • 105. सीतापुर : हरगांव (सुरक्षित) : रामहेत भारती
  • 106. सीतापुर : बिसवां : अफजाल कौसर
  • 107. सीतापुर : सेवता : महेंद्र सिंह झीन बाबू
  • 108. सीतापुर : महमूदाबाद : नरेंद्र वर्मा
  • 109. हरदोई : शाहाबाद : आसिफ खान बब्बू
  • 110. हरदोई : हरदोई : अनिल वर्मा
  • 111. हरदोई : गोपामऊ (सुरक्षित) : राजेश्वरी
  • 112. हरदोई : बिलग्राम मल्लावां : बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भइया
  • 113. उन्नाव : सफीपुर (सुरक्षित) : सुधीर रावत
  • 114. उन्नाव : मोहान (सुरक्षित) : डा. आंचल वर्मा
  • 115. उन्नाव : उन्नाव : अभिनव कुमार
  • 116. उन्नाव : भगवंतनगर : अंकित परिहार
  • 117. उन्नाव : पुरवा : उदयराज यादव
  • 118. रायबरेली : हरचंदपुर : राहुल लोधी
  • 119. रायबरेली : सरेनी : देवेंद्र प्रताप सिंह
  • 120. रायबरेली : ऊंचाहार : मनोज पांडेय
  • 121. फर्रुखाबाद : कायमगंज (सुरक्षित) : सर्वेश आंबेडकर
  • 122. फर्रुखाबाद : अमृतपुर : डा. जितेंद्र यादव
  • 123. फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद : सुमन मौर्या
  • 124. फर्रुखाबाद : भोजपुर : अरशद जमाल
  • 125. कन्नौज : छिबरामऊ : अरविंद यादव
  • 126. कन्नौज : तिर्वा : अनिल कुमार पाल
  • 127. कन्नौज : कन्नौज (सुरक्षित) : अनिल कुमार
  • 128. इटावा : जसवंतनगर : शिवपाल सिंह यादव (प्रसपा)
  • 129. इटावा : भरथना (सुरक्षित) – राघवेंद्र कुमार सिंह
  • 130. औरैया : दिबियापुर : प्रदीप यादव
  • 131. औरैया : औरैया (सुरक्षित) : जितेंद्र दोहरे
  • 132. कानपुर देहात : रसूलाबाद (सुरक्षित) : कमलेश चंद्र दिवाकर
  • 133. कानपुर देहात : अकबरपुर रनिया : आरपी कुशवाहा
  • 134. कानपुर देहात : भोगनीपुर : नरेंद्र पाल सिंह
  • 135. कानपुर देहात : बिठूर : मुनेंद्र शुक्ला
  • 136. कानपुर शहर : कल्याणपुर : सतीश कुमार निगम
  • 137. कानपुर शहर : सीसामऊ : हाजी इरफान सोलंकी
  • 138. कानपुर शहर : आर्यनगर : अमिताभ बाजपेई
  • 139. कानपुर शहर : महराजपुर : फतेह बहादुर सिंह गिल
  • 140. कानपुर शहर : घाटमपुर (सुरक्षित) : भगवती सागर
  • 141. जालौन : माधौगढ़ : राघवेंद्र प्रताप सिंह
  • 142. जालौन : कालपी : श्रीराम पाल
  • 143. जालौन : उरई (सुरक्षित) : दयाशंकर वर्मा
  • 144. झांसी : बबीना : यशपाल यादव
  • 145. झांसी : झांसी : सीताराम कुशवाहा
  • 146. झांसी : मऊरानीपुर (सुरक्षित) : तिलक चंद्र अहिरवार
  • 147. झांसी : गरौठा : दीप नारायण सिंह
  • 148. ललितपुर : ललितपुर : रमेश प्रसाद
  • 149. ललितपुर : महरौनी (सुरक्षित) : फेरनलाल अहिरवार
  • 150. हमारपुर : राठ (सुरक्षित) : चंद्रवती
  • 151. महोबा : महोबा : मनोज तिवारी
  • 152. महोबा : चरखारी : अजेंद्र सिंह राजपूत
  • 153. बांदा : तिंदवारी : ब्रिजेश प्रजापति
  • 154. बांदा : नरैनी (सुरक्षित) : दद्दू प्रसाद
  • 155. फतेहुपुर : जहानाबाद : मदन गोपाल
  • 156. फतेहुपुर : बिंदकी : रामेश्वर दयाल गुप्ता दयालु गुप्ता
  • 157. फतेहुपुर : फतेहुपुर : चंद्र प्रकाश लोधी
  • 158. फतेहुपुर : अयाहशाह : विशंभर प्रसाद निषाद
  • 159. फतेहुपुर : हुसैनगंज : ऊषा मौर्या