संजय वन चेतना सेवा समिति रजि. के द्वारा मॉर्निंग वॉकर्स के लिए शर्बत वितरण किया गया

कानपुर, आज किदवई नगर संजय वन में संजय वन सेवा समिति रजिस्टर्ड के द्वारा हो रही गर्मी को देखते हुए शर्बत वितरण का कार्यक्रम किया गया.।

संजय वन चेतना सेवा समिति हमेशा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। गरीब कन्याओं का विवाह हो, या भयंकर सर्दी में गरीबों के लिए कपड़े उपलब्ध कराना, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़ का हिस्सा लेती रही है।

आज शरबत वितरण का कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संयोजक व्यापारी नेता सुनील कुमार मिश्रा, अरुण कुमार जैन, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह, समाजसेवी भइयन शुक्ला, आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री हिमांशु पाल, हर्ष निगम, राजेश गुप्ता, अनुपम दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button