Breaking News

मुलायम सिंह के बेहद करीबी नेता का हुआ निधन,शिवपाल यादव ने किया शोक व्यक्त


इटावा,
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे दर्शन सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। दर्शन यादव लम्बे समय से बीमार थे। शनिवार सुबह लखनऊ के लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दर्शन सिंह यादव के निधन पर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

अखिलेश यादव ने कहा,क्या अपने लोगों की गाड़ी पलटाएगी एनकाउंटर वाली सरकार?

चालीस साल तक लगातार सैफई प्रधान रहने पर अखिलेश सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से नवाजा था।वह मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे और परिवार के खास थे। कहा जाता है कि कभी अखाड़े में उतरने वाले मुलायम सिंह यादव के साथ दर्शन सिंह यादव भी पहलवानी में हाथ आजमाते रहे।

राज्यसभा चुनाव : शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी को लेकर कही ये बड़ी बात

वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। हालत गंभीर होने पर स्वजन उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले गए थे, जहां कई दिनों से इलाज चल रहा था। शनिवार की भोर पहर उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसकी सूचना सैफई पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई।

बहू अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह और उनकी पत्नी साधना को लेकर कही ये बात