Breaking News

सोनिया गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के में हुईं शामिल,बेटे के साथ चली पैदल

मैसूर,  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार दोपहर को कर्नाटक के ऐतिहासिक मैसूर शहर पहुंची थीं। दो दिन के अवकाश के बाद यह यात्रा फिर से शुरू हुई है। श्रीमती गांधी की भागीदारी पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि वे अपने सर्वोच्च नेता के इस यात्रा में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा, “विजयादशमी, कर्नाटक में हमारी विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी कर्नाटक की यात्रा पर आई हैं। हम राज्य की सत्ता में वापसी कर रहे हैं और भाजपा की दुकान बंद होने वाली है।”

सोनिया गांधी ने बुधवार को मैसूर के पास भीमना कोल्ली मंदिर का दौरा किया और विजयादशमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की।
कांग्रेस की जन जोड़ो यात्रा 07 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है और कर्नाटक में 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिनों बाद वहां से होकर गुजरेगी। इस यात्रा ने 30 सितंबर को तमिलनाडु के गुडलूर से कर्नाटक के गुंदलुपेट में प्रवेश किया था। यह केरल से होकर भी गुजरी थी। यात्रा में शामिल लोग प्रति दिन 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं और 21 दिनों बाद वे तेलंगाना में प्रवेश करेंगे।

यात्रा का उद्देश्य केंद्र और राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारों की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ना है और आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण के खतरों के बारे में जनता को जागृत करना है।