Breaking News

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या गंदगी फैलाने पर होगा ये कड़ा एक्शन – बरेली

लखनऊ, अब शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या गंदगी फैलाने पर कड़ा एक्शन होगा। प्रदेश में इसे लागू किया गया है।

प्रदेश के बरेली नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय के तहत, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी फैलाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  “गंदगी से आजादी” अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत आज वार्ड चकमहमद नगर वार्ड  नंबर  79 में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या गंदगी फैलाने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या  गंदगी फैलाने के प्रति जागरूक करना है।

जागरूकता टीम ने बताया कि शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी फैलाने पर जुर्माने का प्रावधान है। निकाय अधिकारी मौके पर ही चालान काट कर इस रकम को वसूलेंगे। दरअसल शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर थूकते हुए पकड़े जाने पर 50 से लेकर 500 सौ रुपये का जुर्माना भरना होगा। मौके पर निकाय अधिकारी ही चालान काट कर इस रकम को वसूलेंगे।

  लोग सार्वजनिक स्थानों पर पान-गुटखे की पीक थूकने से बाज नहीं आ रहे। सड़कों और इनके डिवाइडर के साथ ही चौराहों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पान-गुटखे की पीक थूकने की लोगों की आदत अब भी बनी हुई है। यह पीक कुछ इस कदर थूकी जाती है कि इससे सार्वजनिक स्थानों पर लाल धब्बे बन जाते हैं। यही वजह है कि  प्रदेश में  थूकने के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को यहां-वहां पीक थूकने की बुरी प्रवृत्ति से रोका जाएगा।