Breaking News

कोरोना से झारखंड में दस की मौत, 1137 नये पॉजिटिव मिले

रांची, झारखंड के अलग-अलग जिले में बुधवार को कोविड-19 संक्रमित दस लोगों की मौत से प्रदेश में वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 362 हो गयी है वहीं, 1137 और कोरोना संक्रमण के शिकार हो गये हैं।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में रिकार्ड 40786 स्वाब सैंपल की जांच में 1137 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 38, चतरा में सात, देवघर में 42, धनबाद में 133, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 132, गढ़वा में 72, गिरिडीह में 81, गोड्डा में चार, गुमला में 24, हजारीबाग में 167, जामताड़ा में छह, खूंटी में 15, कोडरमा में 26, लातेहार में 35, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में तीन, पलामू में 14, रामगढ़ में 33, रांची में 173, साहेबगंज में 31, सरायकेला में आठ, सिमडेगा में 32 और पश्चिम सिंहभूम में 32 संक्रमित मिले हैं।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड-19 के अभी 10463 एक्टिव मामले हैं। अब तक 22486 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 362 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश के पूर्वी सिंहभूम जिले में छह, बोकारो में दो, देवघर एवं रांची में आज एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट 67.50 प्रतिशत है।