Breaking News

भारतीय जनता पार्टी  को 21 जनवरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

नयी दिल्ली ,  भारतीय जनता पार्टी  को 21 जनवरी के पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी के नये अध्यक्ष होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने यहां यह घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक भरे जाएंगे और 13.30 बजे नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। श्री सिंह के अनुसार नामांकन पत्र 13.30 बजे से 14.30 बजे तक वापस लिये जा सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 21 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से दो बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।

पिछले कुछ माह से बूथ से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव चल रहे थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी होगी। बताया गया है कि माह के अंत में एक दिन के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में बुलायी जा सकती है।