Breaking News

 मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने टी स्टाल की बेंच पर बैठकर लिया, चाय कचौरी का आनंद

नई दिल्ली,  मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरान एक टी स्टाल पर बेंच पर बैठकर चाय और कचौरी का आनंद लिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री, विधायक और अन्य नेता भी मौजूद थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अमृतसर दौरे दौरान एक टी स्टाल पर बेंच पर बैठकर चाय और कचौरी का आनंद लिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी, कांग्रेस के विधायक और अन्य नेता भी मौजूद थे।

इस दौरान श्री चन्नी ने शायराना अंदाज भी दिखाया और लोगों को खास अंदाज में बेहतर पंजाब बनाने का भरोसा दिलाया। श्री चन्नी श्रीराम तीर्थ से माथा टेककर जब निकले तो श्री दुर्ग्याणा तीर्थ जाते हुए वह श्री सिद्धू के कहने पर कपूर रोड स्थित ज्ञानी टी स्टाल पर रुके। सड़क किनारे लगे स्टूल पर बैठकर उन्होंने सिद्धू , ओपी सोनी और सुखविंदर सिंह सुरखसरकारिया के साथ चाय, कचौरी और सैंडविच का आनंद लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी तो उन्होंने शायराना अंदाज में कहा,“ चांद हर छत पर है, सूरज है हर आंगन में, नींद से जागो नए ख्वाब दिखाएंगे तुम्हें।” नये मुख्यमंत्री के इस अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया।