Breaking News

देश में इन आठ राज्यों में कोरोना के सबसे कम सक्रिय मामले

नयी दिल्ली, देश में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के पांच प्रतिशत से भी कम सक्रिय मामले है और इनकी संख्या केवल 41,565 हैं जबकि पूरे देश में फिलहाल कोरोना के 9,40,441 सक्रिय मामले हैं।

पूर्वोत्तर में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित असम में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 32,539 हो गये हैं, मणिपुर में 2642, अरुणाचल प्रदेश में 2794, मणिपुर में 2642, मेघालय में 1476, नागालैंड में 1037 तथा सिक्किम और मिजोरम में कोरोना मरीजों की संख्या घटने से सक्रिय मामले क्रमश: 667 और 410 रह गए हैं। चिंता की बात हालांकि यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से दो को छोड़ कर शेष सभी राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 80,472 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 51,87,826 हो गयी है। संक्रमण के 86,428 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 62,25,764 हो गयी तथा इसकी तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों की संख्या में 7135 की कमी आयी है और अब यह 9,47,576 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान निकोबार……..181…………3587………….53

आंध्र प्रदेश…………..59435………622136……..5780

अरुणाचल प्रदेश…….2794………..6743………….16

असम……………….32539………144002……….680

बिहार……………….12366……….168025………894

चंडीगढ़ …………….2060…………9598………..158

छत्तीसगढ़ ………….31225………..78514………916

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव ……..120…………2910…………..02

दिल्ली………………27524………243481…….5320

गोवा ………………4577………..27781……….419

गुजरात ………….16676……….115727………3439

हरियाणा…………14804……….110814………1356

हिमाचल प्रदेश….3573…………10991………..183

जम्मू कश्मीर……17414……….55517………..1164

झारखंड ………..11942………69898…………700

कर्नाटक…………107756…….476378……..8777

केरल……………61869………..124688………….719

मध्य प्रदेश…….21317……….102445………..2281

महाराष्ट्र ……..260789…….1069159…….36181

मणिपुर…………2642…………8039………….65

मेघालय ……….1476………..3940…………..47

मिजोरम…………410………..1576……………00

नागालैंड ………1037……….4986……………17

ओडिशा………..33367…….181481………..828

पुड्डुचेरी………….4933……..21616…………517

पंजाब ………..16824………92277………..3359

राजस्थान …….20376……..111272……….1471

सिक्किम……….667…………2235………….35

तमिलनाडु…….46281…….536209………9453

तेलंगाना………29326……..160933………1127

त्रिपुरा …………5765………19692………..277

उत्तराखंड……..9122…….38282………..591

उत्तर प्रदेश……52160…….336981……..5715

पश्चिम बंगाल..26064…….222805………4899

कुल………….940441…..5187825…….97497