Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-


1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।

1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हक्ष्ताक्षर किए।

1831 – मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

1863- तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाए जाने की घोषणा की।

1880- पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शाकुन्ताल का पुणे में मंचन किया गया।

1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में तीव्रता का भूकंप आया।

1932 – इराक ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1949- फ़िल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता का जन्म हुआ।

1953- भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म हुआ।

1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले और दुनिया में दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गई।

1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994- भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995- चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति बनी।

1996 – पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।

2003 – पाकिस्तान ने हत्फ-मिसाइल का परीक्षण किया।

2011- विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।

2011- पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।

2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।